अंक- ११७५ पेज ६

06सड़क हादसे में चार घायल:-
दुमका, बासुकीनाथ:- बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर तालझारी थाना के अन्तर्गत नारगजों गांव के पास ट्रक एवं स्काॅर्पियो के बीच टक्कर हो जाने चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों दो महिला शामिल है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वे बासुकिनाथ में विवाह से लौट रहे थे, इसी बीच नारगजों गांव के पास ट्रक स्काॅर्पियों ट्रक से जा टकराया। सामने बैठे वाहन चालक एवं वाहन मालिक सहित दो महिला बुरी तरह घायल हो गयी। आक्रोषित अन्य बारातियों ने भाग ट्रक को पीछा कर सोनारायठाढ़ी के मोड़ पर पकड़ा, लेकिन ट्रक चालक व खलासी भागने में सफल रहा। आक्रोषित बारातियों ट्रक का शीषा एवं अन्य ट्रक की सामग्री को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी घायलों को बेहतार ईलाज के लिए घायलों के परिजनों ने देवघर निजी नर्सिग होम ले गए। हादसे में स्काॅर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। तालझारी थाना ने ट्रक एवं स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया।

सफर कर रहे युवक की मौत:-
दुमका, दलाही :- 22 वर्षीय युवक बस की छत पर बैठे सफर कर रहे थे, हेड़ालजोड़ गांव के पास वह छत से अचानक गिर जाने से मौत हो गई। वे टोंगरा थाना के बुधुडीह के निवासी थे, वे हल्दीडीह से पोखरिया की ओर जाने बस के छत पर बैठे थे। अचानक छत से गिर गया।