अंक- ११७३ पेज ५

05बंदोबस्त कर्मचारियों ने मांगो को लेकर दिया धरना – दुमका बुधवार को राज्य महासंघ के संरक्षक तारणी प्रसाद कामत एवं संघ के अध्यक्ष षांति सदन मिश्र एवं सचिव माधव कुमार सिंघ के नेतृत्व में जिला षाखा के कर्मचारियों ने मांगो को लेकर धरना में बैठे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न वार्ता लिखित समझौता के आलोक में तय किया गया कि बंदोबस्त कार्यालय में कार्यो का सम्पादन सर्वे सेटलमेंट मेनुअल एवं तकनीकी नियमावली के अनुरूप् सम्पन्न कराा जायेगा। बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा संघ के षिष्टमंडल को समस्या का समाधान को लेकर वार्ता के लिए बुलाया गया। बंदोबस्त पदाधिकारी संघ से अनुरोध किया कि लिखित समझौता के आलोक में प्रारम्भ कलमबंद हड़ताल स्थगित किया जाय। झारखण्ड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी,संघ जिला षाखा दुमका कर्मचारी धरना बैठक में कहा कि सभी प्रषाखा में षिविरो में यथा संभव संवर्ग एवं कार्यभार के अनुसार कर्मचारियों का पदस्थापन किया जायेगा। इसके लिए यदि आवष्यक हुआ तो तत्काल चल रहे कुछ कार्यो को स्थगित कर दिया जायेगा। संघ के षिष्टमंडल ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। सामुहिक षिष्टमंडल में तारणी प्रसाद कामत,माधव कुमार सिंह राजीव मिश्र, ओम प्रकाष चैबे सहित अन्य कर्मचारीगण षामिल हुए।