अंक- ११७२ पेज ५

05रविवार को कैंडिल जलाकर मनाया ईस्टर पर्व :-
दुमका समाचार:- दुमका जिला में ईस्टर पर्व रविवार ईसाई धर्मालंबियों प्रभु यीषु की कैंडिल जलाकर मनाया। रविवार सुबह से ही चर्चो में काफी संख्या में भीड़  दिखाई दिया। ऐसा माना जाता है  िकइस दिन प्रभु यीषु मृत्यु के तीसरे दिन पुनजीवित हो गये थे। इसलिए इस ईस्टर के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर ईसाई धर्मावलांबियों ने अपने परिजनों के कब्र पर कैंडिल जलाकर उनकी आत्मा एवं शांति की दुआ मांगी ।
पूरे विधि विधान से हुई सम्पन महायज्ञ :-
दुमका, दीन दलित रिपोर्टर:- दुमका धर्मस्थान में 9 दिवसीय श्रीराम चरित्रा मानस नवाह परायण महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया है महायज्ञ में व्यास रविन्द्र मिश्रा एवं आचार्य प्रहाद पंडित एवं अन्य 14 पंडितों द्वारा नियमित रामायण पाठ सह कीत्र्तन कर सीता राम की महिमा भक्तों तक पहुँचायी। धर्मस्थान में हवन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा हवन के बाद कुवारी भोजन एवं ब्राह्मण भोजन करवाने के बाद समिति द्वारा प्रसाद का वितरण के साथ यक्ष समापन किया गया। इस मौके पर महेन्द्र शास्त्राी ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के विवाह लीला भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किये। 9 दिवसीय नवाह महायज्ञ मे बनारस से आये आचार्य महेन्द्र शास्त्राी के प्रवचनों से शहर के भक्तों को राम के भक्ति भावना से सरोबार कर दिया।