अंक- ११६८ पेज ३

ळोली के रंगों में रंगा उपराजधानी : 03
दुमका, दीन-दलित ब्योरो:- दुमका उपराजधानी में 6 मार्च 2015 शुक्रवार को होली के रंगों में डूबा रहा। 5 (पाँच) मार्च गुरूवार को चैक-चैराहा पर होली का दहन 9ः00 बजे के बाद किया गया। होली के अवसर पर उपराजधानी दुमका में कई जगहों पर होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर जानेमाने लोग भी भाग लिया तथा होली समारोह का आनन्द लिया होली के दिन मसकट्ठा के यहाँ परम्परा के अनुसार होली के दिन होली खेलने के बाद मिट (मांस) पुआ, पुड़ी आदि बनाने का नियम को लोगों ने कायम रखा। गुरूवार के दिन दुमका शहर में काफी संख्या में बाजार में लोग खरीददारी करने पहुँचे थे। शुक्रवार को दुमका शहर चारों तरफ सन्नाटा ही दिखाई दिया। दुमका शहर के दुकानें काफी संख्या में बंद ही रहे जिसके कारण दुमका शहर सन्नाटा दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने रंग-अब्बीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया।