अंक- ११६८ पेज ७

दुमका टीन बाजार के फल गोदाम में लगी आग हजारों की नुकसान :-07
दुमका समाचार:- दुमका टीन बाजार के फल गोदाम में होली का दहन यानि गुरूवार को आग लगने से हजारों सम्पत्ति की नुकसान हो गया। फल गोदाम में दो फल व्यवसायी का फल रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार यह आग होर्डिंग से लगा था। आपरा-तफरी में लोगों ने शोर मचाया तथा दुमका फायर बिग्रेड कार्यालय में फोन कर आग कीसूचना दी गई। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को काफी मषक्कत करने पड़ी। फायर बिग्रेड को पहुँचने पर काफी देर हो गई तब तक गोदाम में रखे सभी जल कर राख हो चुके थे। इस घटना की खबर पाकर नव चेयरमैन अमिता रक्षित एवं नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी थी। टीन बाजार के पास कई फल के कई दुकाने एवं बगल में सोने-चाँदी की भी है। बड़ी घटना घटते -घटते बाल-बाल बच गई। यह आग कैसे लगी इस की पुष्टि अभी तक नही हो पाई है। हालांकि दूसरे दुकानों में आग की लपते जाने से बड़ी घटना घट सकती थी।