अंक- ११६८ पेज ८

दुमका में मछली व्यवसायी ने लगाया रस्सी का फंदा:-08
दुमका, दीन दलित समाचार:- मछली बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमेष केवट ने पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया यह घटना दुमका शहर के टीन बाजार केवट पाड़ा मुहल्ले में शुक्रवार को घटी। अभी तक आत्म हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार उमेष कुछ दिनों से मानसिक तनाव गुजर रहा था।
होली खेलने में दो गुट के बीच झड़प:-
दुमका, दीन दलित समाचार:- शुक्रवार को होली खेलने और रंग डालने से दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के साथ जमकर होली खेल रहे थे कि अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करने लगा। इस दौरान लाठी-डंटा चलाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार दुमका शहर के रखाबनी मुहल्ले में हुई। इस संबंध में दुमका नगर थाना की पुलिस एफआईआर दर्ज कर लिया है तथा अनुसंधान करने जुट गई है।