लाल कार्ड के लिए खुलवाने होगें खाता:-
दुमका, दीन दलित समाचार:- अब लाल कार्ड पाने के लिए बैंक में खाता खुलवाने होगें यह जानकारी कड़हरबील पंचायत के पंचायत सेवक ने दी है। उन्होंने कहा कि अब लाल कार्ड उन्हीं को दिया जाएगा जिसके पास बैंक का खाता हो। गिधनीपहाड़ी एवं कड़हरबिल के ग्रामीणों की लाल कार्ड बन कर आ गया है, लेकिन बैंक में एकाउंट न होने से यह लोग लाल कार्ड पाने में असमर्थ है। पंचायत सेवक ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ ही लोगों का लाल कार्ड बनकर आया है जिसके पास बैंक उकाउंट होगे उन्हीं को लाल कार्ड वितरण किया जाएगा। ऐसे में आधे लोगों के पास बैंक एकाउंट नहीं होने से लाल कार्ड रहते हुए भी इन्हें इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 2014 के नवम्बर महिना में ही कड़हरबिल पंचायत के मुखिया जी ने बताया था। लाल कार्ड आ गया है जल्द वितरण किया जाएगा। लेकिन अब तक लाल कार्ड लोगों के बीच नहीं बटाया गया। इनका लाभ इन्हें देने से पीछे हैं।
अंक- ११६६ पेज ८
– Posted on February 25, 2015Posted in: Edotiral
Leave a Reply