अंक- ११६४ पेज ४

04सामूहिक बलात्कार कांड की कड़ी भत्र्सना:-
दुमका, दीन दलित ब्यौरो:- रविवार को आखिल भारतीय प्रगतिषील महिला एसोषिएषन की एक बैठक की गई, जिसमें राजरप्पा सामूहिक बलात्कार कांड की कड़ी भत्र्सना की गई। यह बैठक शोभा सोरेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शोभा सोरेन ने कहा कि राज्य महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चा फेल होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। राज्य में सम्पूर्ण राज्य में लड़कियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिषील महिला एसोसिएषन (ऐपवा) के स्थापना दिवस के अवसर पर 12 फरवरी को सभी जिलों में ऐपवा संगठन मोर्चा निकालेगा। बैठक में दुमका में 12 फरवरी को दुमका डीसी के समक्ष होने वाले मोर्चा की तैयारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चा पर फेल होने का आरोप लगाया। इस बैठक में शांतिलता सोरेन, शांति हाँसदा, शनि किस्कू, फुलमुनी देवी, सोहागिनी मुर्मू, किरण मुर्मू आदि सदस्य मौजूद थे।