अंक- ११४६ पेज २

02धर्मस्थान, न्यूबाबूपाड़ा, बाबूपाड़ा कुण्डी, कड़हरबील, गांधीनगर, भोजपूरी संघ, खुटाबाँध समेत दुर्गा मन्दिरों को भव्य एवं आकर्षक ढंग से पण्डाल सजाया गया था। यज्ञ मैदान में विजयदषमी के दिन रावण वध शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। रावण वध देखने के लिए लोग यज्ञ मैदान तथा चार दिवारी एवं छत आदि जगहों में काफी संख्या में लोग देखी गयी। उपराजधानी दुमका के यक्ष मैदान में संताल परगना डीआइ्रजी प्रिया दुबे ने रावण के पुतलाा को आग के हवाले किया। डीआईजी ने इस अवसर पर कहा कि रावण वध बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के अवसर पर दुमका एसपी और नगर परिषद की अध्यक्ष के साथ श्रीमति डाॅõ लुईस मराण्डभ्, डीएसपी श्री अनिल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद थे। यज्ञ मैदान में शनिवार को घड़ा उतारो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था दुर्गा पूजा मेा का समापन शनिवार को देर रात को हो गई। घड़ा उतारो प्रतियोगिता में बीस टीमों ने हिस्सा लिया था अंत में तेलुमना गांव की टीम ने रस्सी खोलने में सफलता प्राप्त की। शनिवार केा उपराजधानी दुमका के विभिन्न दुर्गा मन्दिरों एवं पूजा पण्डालों में स्थापित दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के दौरान लोग नाचते कुदते माँ का अंतिम दर्षन किया।
ग्राम प्रधान मांझी संगठन की एक बैठक