अंक- १०४१ Page-5

उप राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की धूम

दुमका संवादाता- १५.०८.२०१२ को ६६ वें स्वतंत्रता दिवस पर दुमका स्थित पुलिस लाइन की मैदान में झारखंड के राज्यपाल डा० सैयद अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानो, राजनीतिक दलों के कार्यों सहित अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया| १५ अगस्त के मौके पर राज्यपाल ने कहा कि उप राजधानी दुमका मे नियमित विमान सेवा के लिए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड से करार हुआ है| उन्होने कहा कि राजमहल देवघर दुमका रोड़ा आदि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा नई सेवा परियोजना गोडा हंसड़िहा रेल लिंक योजना को मंज़ूरी दी गई है| राज्यपाल ने नक्सलवाद को बड़ी समस्या करार दिया है| मुख्य धारा से भटके मुल्लकों से अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़ कर शांति व भाई चारा अपनाएँ| राज्य मे औधोगिक नीति बनाई गई| जिससे लगभग एक लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा राज्यपाल ने कहा की इक वर्ष हिन्दी और उर्दू के दोनो साहित्यकारों और मेधावी विधार्थीयों को पुरूस्कृत करने का निर्णय लिया गया है संताल परगना में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत देवघर के बाहरी हिस्से में सोलर पावर प्लांट कायम किया जा रहा है साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय प्रमाण में दुमका आयुक्त हर्ष मंगल ने राष्ट्रीय ध्वार फहराया झंडे सो सलामी दी| इक मौके पर आयुक्त के सचिव अजय शेखर के साथ जिला के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे| उप विकास आयुक्त के०के० हासणे विकास भवन में झंडोतोलन कर राष्ट्रीय द्वाज सो सलामी दी| इस मौके पर लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निर्देशक शशिधर मंडल के साथ कार्यालय के बड़े अधिकारी मौजूद थे| नगर थाना और मुलसील थाना परिसर में भी राष्ट्रीय झंडा को फहरा कर झंडे को सलामी दे गई राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के बाद दुमका बिरसा आऊटडोर स्टेडियम में फूटबाल मैच का आयोजन किया गया जिसमे लाखों की तादात में दर्शक जमा थे|