अंक- ११०६ Page-३

झारखण्ड बंद का रहा असरदार लोग रहे परेषान
झारखण्ड:- मेलर समुदाय के लोग चक्का जाम करके सड़क पर बैठे थे जिससे आम लोगो तथा आने-जाने वाले राहगीरो को काफी परेषानियों का समना करना पड़ा चक्का जाम से सड़क पर जहाँ-तहा ट्रेक तक गाडि़यों का लम्बी कतार पर था। मेजर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के बंद का असर सबसे दुमका जिले में दिखने को मिला मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के 72 घंटे के बंद को लेकर दुमका में काफी असर पड़ा है। वही बाहर से लोगो का आवगमन नहीं होने से बाजार की रौनक भी ना के बराबर में था। दुमका-रामपुरहाट और दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर पत्ताबाड़ी चैक में भी आन्दोलनकारियों के डटे रहने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बासुकीनाथ मेलर समुदाय के लोगो ने बंदी के दुसरे दिन भी गुरूवार को विभिन्न मांगों को लेकर जरमुण्डी के विभिन्न मुख्यय मार्ग को जाम किया गया था। संघर्ष मोर्चा ने 72 घंटे के जाम का आह्नान किया था।