अंक- ११०६ Page-६

मनरेगा कर्मचारियों का हड़ताल 16 वे दिन भी जारी:-
दीन दलित ब्योरो:- झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारियों का अनिष्चितकालीन हड़ताल 16 वे दिन भी जारी रहा। कचहरी परिसर में बैठे हड़तालियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयदेव मुर्मू ने बताया कि सरकार अपनी अडियल रवैये के कारण मनरेगा जैसे तहत्वाकांक्षी योजना का काम ठप पड़ा हुआ है। सरकार संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के बजाय केवल आष्वासन दे रही है। जिला सचिव श्री उज्जवल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार नहीं चाहती है मनरेगा कर्मियों की हड़ताल टुटे इसलिए इनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही हे। उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्राी श्री चन्द्रषेखर दुबे एवं मंत्रालय के सचिव के साथ वाता्र सकारात्मक रही तो हड़ताल वापस लिया जाएगा, अन्यथा आन्दोलन को और भी तेज किया जाएगा। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, रामाषंकर झा, प्रषांत कुमार दत्ता, लुखूराम मरांडी, रामकुमार ठाकुर, निरंजन मुर्मू, बसंत कुमार टुडू तथा ताराकान्त झा आदि मौजूद थे।